वायरल न्यूज़

Video: शादी की रात इतना खुश हुआ दूल्हा, उछल-उछलकर करने लगा ऐसी हरकत! शर्म से लाल हो गई दुल्हन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 1, 2023, 03:44 PM IST

Dulha Dulhan Video: जयमाला पड़ने के बाद दूल्हा और दुल्हन को डांस फ्लोर पर ले जाया जाता है। इसके बाद दुल्हन डांस करना शुरू करती है। दूल्हा जैसे ही अपनी खूबसूरत दुल्हन को डांस करते देखता है। उसका भी डांस अपने आप ही निकलने लगता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन डांस (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े तरह-तरह के वीडियो वायरल होने लगे हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा आया है, जिसने लोगों को जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो एक दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा है। दरअसल, दूल्हा अपनी शादी से इतना खुश था कि दुल्हन को अपने सामने देखकर वह कंट्रोल खो बैठा। इसके बाद वह दुल्हन के सामने अजीबोगरीब हरकत कर बैठा।

दूल्हे का मजेदार डांस हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला पड़ने के बाद दूल्हा और दुल्हन को डांस फ्लोर पर ले जाया जाता है। शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार दूल्हा और दुल्हन से डांस करने के लिए कहते हैं। इसके बाद दुल्हन डांस करना शुरू करती है। वहीं दूल्हा जैसे ही अपनी खूबसूरत दुल्हन को डांस करते देखता है। उसका भी डांस अपने आप ही निकलने लगता है। यहां तक कि दूल्हा खुद पर कंट्रोल खो बैठता है और उछल-उछलकर डांस करने लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा बहुत ही जोर-जोर से झूम-झूमकर नाचने लगता है। दूल्हे को ऐसा नाचते देखकर दुल्हन शरमा जाती है। इसके बाद वह डांस करना बंद कर देती है और किनारे खड़ी हो जाती है। दूसरी तरफ दूल्हा उछल-उछलकर डांस फ्लोर पर कूदता रहता है। दूल्हे को ऐसा डांस करते देखकर वहां मौजूद लोग शॉक्ड रह जाते हैं। वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो को p_r_i_n_c_e_09242 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article