Dulha Dulhan Video: भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही शादी के सैकड़ों वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपने जुदा अंदाज से यूजर्स का मन मोह लेते हैं तो कई वीडियो बहुत ही ज्यादा प्यारे होते हैं। इसी क्रम में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे की शादी में उसकी गर्लफ्रेंड पहुंच जाती है। इसके बाद वहां जो माहौल बनता है, वह देखने लायक होता है।
दुल्हन का रिएक्शन देख होंगे हैरान
वायरल वीडियो की शुरुआत शादी की स्टेज से होती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर बैठे हैं। इसी बीच दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड अपने हाथ में गुलाब का फूल लेकर शादी की स्टेज पर पहुंच जाती है। वह एकदम दूल्हे के नजदीक पहुंचकर उसके हाथ में गुलाब का फूल थमा देती है। पहले तो दुल्हन को भरोसा नहीं होता कि वह अपनी आंखों से यह सब देख रही है। एक बार के लिए वह भौचक्क रह जाती है। आप दुल्हन की आंखों में हैरानी देख सकते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी इसे जमकर देख रहे हैं। फिलहाल यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि दूल्हे ने इतनी सुंदर गर्लफ्रेंड से शादी क्यों नहीं की। आप देख सकते हैं कि जब दूल्हे की गर्लफ्रेंड उसे गुलाब का फूल पकड़ाती है तो दूल्हा मना नहीं कर पाता है। वह अपने हाथ में गुलाब का फूल पकड़ लेता है। इस दौरान वह गर्लफ्रेंड की तरफ पछतावे की नजर से देखता रहता है। हालांकि, दूल्हे के साथ बैठी दुल्हन थोड़ी देर में हंस देती है। वीडियो को sanjana.yaduvanshi.3977 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।(टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो किसी एक्ट का भी हिस्सा हो सकता है।)
