वायरल न्यूज़

Video: फेरों के दौरान घुस आया कुत्ता तो लहंगा उठाकर भागने लगी दुल्हन, आफत में पड़ गई दूल्हे की जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 4, 2024, 04:53 PM IST

Dulhan Funny Video: शादी के दौरान पंडित​​जी मंत्र पढ़कर दूल्हा-दुल्हन की शादी करवा रहे थे। इसी बीच कहीं से एक कुत्ता मंडप में घुस आता है। इसके बाद दुल्हन अपना लहंगा उठाकर भागती नजर आती है।

Image

शादी की मंडप में घुसा कुत्ता (इंस्टाग्राम)

Dulhan Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंडप में एक कुत्ता घुस जाता है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन शादी छोड़कर भागने लगते हैं। सबसे फनी अंदाज दुल्हन का देखने को मिलता है, जब वह अपना लहंगा उठाकर भागती नजर आती है। वीडियो ने यूजर्स को जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर दिया है।

वीडियो में देखें दुल्हन का बेहद फनी अंदाज

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मंडप में शादी हो रही है। शादी के दौरान पंडितजी मंत्र पढ़कर दूल्हा-दुल्हन की शादी करवा रहे थे। इसी बीच कहीं से एक कुत्ता मंडप में घुस आता है। मंडप में आते ही कुत्ता बवाल मचा देता है और दुल्हन के पीछे पड़ जाता है। इसके बाद दुल्हन अपना लहंगा पकड़कर भागने लगती है। कुत्ता भी जिधर दुल्हन जाती है उधर ही भागता नजर आता है। इस दौरान बाकी लोग खड़े होकर यह फनी नजारा देखते रहते हैं। देखें वीडियो-

सबसे मजेदार चीज तब देखने को मिलती है, जब दुल्हन अपनी जान बचाने के लिए दूल्हे के पास पहुंचती है। तभी कुत्ता भी दूल्हे के पास पहुंच जाता है। इसके बाद दूल्हे की भी हालत खराब हो जाती है। वीडियो देखकर लोगों का हंस-हंसकर पेट फूल गया। शादी के इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर mayank_chauhan__143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो लाइक कर दिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article