Wedding Dance Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के दौरान वैसे तो लोग दूल्हा-दुल्हन को ज्यादा देखना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार शादी में आया कोई मेहमान कुछ ऐसा कर जाता है। जिसे देखने के लिए लाइन लग जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी में आई एक लड़की का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शादी में आकर इतना खूबसूरत डांस करती है, जिसे देखने के लिए लाइन लग जाती है।
शादी में आई लड़की का जबरदस्त डांस
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की का डांस देखने के लिए लोग दूल्हा-दुल्हन को भी छोड़ देते हैं। एक तरफ जयमाला का कार्यक्रम चल रहा होता है, लेकिन वहां से भीड़ उठकर लड़की का डांस देखने पहुंच आती है। वीडियो में आपको लहंगा चोली पहनी एक लड़की नजर आ रही होगी। यह लड़की 'नीचे फूलों की दुकान, ऊपर गोरी का मकान' गाने पर बहुत ही जबरदस्त डांस करती है। देखें वीडियो-
लड़की जिस तरह का डांस करती है और डांस के दौरान उसके एक्सप्रेशन इतने जबरदस्त होते हैं कि शादी में आया हर एक शख्स उसका डांस देखने लग जाता है। लड़की फुल एनर्जी के साथ बहुत ही खूबसूरत डांस करती है। यहां तक कि लड़की के साथ डांस कर रहे बाकी लोग उससे पीछे छूट जाते हैं। वीडियो को Riya malawat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
