वायरल न्यूज़

Stunt Video: शख्स ने खतरनाक रास्ते पर दौड़ाई बाइक, नजारा देख कलेजा मुंह में आ जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 31, 2023, 03:20 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक खतरनाक खेल आपको नजर आएगा, जिसे देखने के बाद आपके मुंह में कलेजा आ जाएगा। इस वीडियो में शख्स आपको ऐसी जगह मोटरसाइकिल चलाता दिख रहा है, जहां आपको सिर्फ मौत नजर आएगी।

Image

खतरनाक रास्तों पर शख्स ने चलाई मोटरसाइकिल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने चलाई खतरनाक जगह पर बाइक
  • नजारा देख आंखों के सामने छा जाएगा अंधेरा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Motorcycle Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन स्टंट के कई सारे वीडियो अपलोड किए जाते हैं। ऐसे में इन वीडियोज (Viral Video) को देखने के बाद इंसान दंग रह जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा मंजर नजर आएगा, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में एक शख्स पहाड़ी पर गाड़ी चलाता नजर आ रहा है, जहां चलने के लिए भी रास्ता नहीं है और थोड़ा सा पैर फिसलने पर इंसान सीधा नीचे गिर सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स मोटरसाइकिल को पहाड़ी पर दौड़ाता नजर आ रहा है, जहां रास्ता नहीं बल्कि खाई है। इस खतरनाक स्थान को देखने के बाद आपके मुंह में कलेजा आ जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह दंग रह जा रहा है। ये वीडियो रोमांच से इतना भरा है कि आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

खतरनाक रास्तों पर शख्स ने चलाई मोटरसाइकिल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये इंसान मोटरसाइकिल से नहीं बल्कि अपनी जिंदगी से खेल रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई चला ये रहा है और डर मुझे लग रहा है। इस वीडियो पर अब तक 2.42 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'prorideroffroad' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article