वायरल न्यूज़

Watch Video: अनंत-राधिका की सगाई में आया खास मेहमान, ईशा ने बताया रिंग बियरर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 01:40 PM IST

Anant Ambani -Radhika Merchant Engagement: जब सगाई समारोह हो रहा था उस समय अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी की खास अनाउसमेंट ने सबको चकित कर दिया। जब उन्हें रिंग बियरर (सगाई की अंगूठी पहुंचाने वाला) कहकर एक खास मेहमान से सबको रूबरू कराया।

Anant Ambani -Radhika Merchant Engagement: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में एक खास मेहमान ने रिंग पहुंचाया। जिसको लेकर सोशल मीडिया मेें जोरों से चर्चा है। असल में जब सगाई समारोह हो रहा था उस समय अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी की खास अनाउसमेंट ने सबको चकित कर दिया। जब उन्हें रिंग बियरर (सगाई की अंगूठी पहुंचाने वाला) कहकर एक खास मेहमान से सबको रूबरू कराया।

असल में ईशा जिस रिंग बियरर की बात कर रही थीं, वह उनके पेट डॉग है। जो अनंत अंबानी का भी फेवरेट हैं। और इसीलिए खास मौके पर अंबानी परिवार ने रिंग लाने की जिम्मेदारी डॉग को सौंपी थी। अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट के साथ पूरे रीति रिवाज और धूमधाम से सगाई को किया है। इस सगाई समारोह में देश के सभी क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

पूरा समारोह मुकेश अंबानी के आधिकारिक निवास पर किया गया था। जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्त मौजूद थे। परिवार ने पुरानी परंपरा गोलधना और चुनरी विधि को निभाया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article