Dulha Dulhan Dance Video: आजकल की शादियों में दूल्हा-दुल्हन जमकर एंजॉय करते हैं। भांगड़ा पंजाबियों का पारंपरिक डांस है। वह हर खुशी के मौके पर भांगड़ा जरूर करते हैं। इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपनी शादी के मौके पर जोरदार भांगड़ा करते हैं। पंजाबी दूल्हा-दुल्हन का यह डांस परफॉर्मेंस देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार भी जोश में आ जाते हैं। इसके बाद सारे लोग डांस फ्लोर पर चढ़कर मौज ला देते हैं।
शादी की ड्रेस में किया भांगड़ा
वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाबी दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक शादी के ड्रेस में ही भांगड़ा डांस करते हैं। दूल्हा जहां पगड़ी में नजर आ रहा है, वहीं दुल्हन शादी के लाल जोड़े में काफी सुंदर लग रही है। शादी में आए मेहमान भी उनका जोश से भरा भांगड़ा देखकर हैरान रह जाते हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दूल्हा-दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब और कहां का है, लेकिन यह तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन के चारों तरफ कई रिश्तेदार भी उनके साथ भांगड़ा डांस करते नजर आ रहे हैं।
