वायरल न्यूज़

OMG: बिरयानी भी हुई कोहली की दीवानी! विराट ने बनाए थे 88 रन अब ये दुकान दे रहा 88 परसेंट डिस्काउंट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 4, 2023, 02:52 PM IST

यूपी के एक बिरयानी विक्रेता ने गुरुवार को अपने दुकान पर 88 प्रतिशत की भारी छूट दी थी। लेकिन जब आप इसके पीछे का कारण जानेंगे तो आप चौंक जाएंगे। तो आइए जानते हैं..

Image

Image Credit - Social Media

Discount on Biryani on Kohli 88: हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया था। इस मैच विराट कोहली ने 88 रन बनाए थे। उनकी इस ताबड़तोड़ बैटिंग से प्रभावित होकर एक बिरयानी बेचने वाले दुकानदार ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिससे उसकी सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, कोहली के 88 रन बनाने पर दुकानदार ने बिरयानी पर 88 प्रतिशत की छूट दे दी।

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनजर में स्थित इस बिरयानी दुकान के मालिक मोहम्मद दानिश रिज़वान भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का काफी बड़े वाले फैन हैं। ऐसे में गुरुवार को उन्होंने अपनी दुकान में एक बैनर लगवाया, जिस पर लिखा हुआ था कि 'मकबुल बिरयानी का विराट कोहली फैन ऑफर'- विराज कोहली द्वारा जितने रन बनाए जाएंगे, उतने प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके बाद उसकी दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

बिरयानी पर मिली 88 प्रतिशत की भारी छूट

अमूमन रिजवान 60 रुपये की बिरयानी बेचता है, जिसे उसे ऑफर लगाने के बाद महज 7 रुपये में बेचनी पड़ी। इसके अलावा उसका कहना था कि इस समय चल रहे विश्व कप मैच के दौरान किसी भी टीम के खिलाफ खेलने पर सभी भारतीय मैचों के लिए इसी तरह की बंपर छूट जारी रहेगी। साथ ही यह भी कहा कि अगर विराट दोहरा शतक लगाएंगे तो वह ग्राहकों को दो प्लेट बिरयानी खिलाएंगे। इसके लिए ग्राहक पहले से ही आवेदन कर रहे हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article