VIDEO: 'संघर्ष उसका होता है जिसे...' विराट कोहली ने कही दिल छू लेने वाली ऐसी बात, कमेंट बॉक्‍स में लगी तारीफों की झड़ी

Virat Kohli Viral Video: सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें उन्‍होंने बताया है कि, आपका हार्ड वर्क संघर्ष नहीं है बल्कि संघर्ष तो वो है जो लोग भूख से रोज जंग लड़ते हैं।

Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली की गिनती भारतीय लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स में करते हैं। विराट कोहली की क्रिकेट परफॉर्मेंस से लेकर ह्यूमर तक फैन्‍स उनकी हर क्‍वालिटी की तारीफ करते नहीं थकते हैं। यही वजह है कि, फैन्‍स विराट को 'किंग कोहली' के नाम से बुलाते हैं। हाल ही में कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे संघर्ष यानी स्‍ट्रगल और कड़ी मेहनत के बीच का फर्क समझाते नजर आ रहे हैं। इस एक मिनट को वीडियो में विराट कोहली ने जिन बातों का जिक्र किया उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, कोहली ने वीडियो में कहा है कि- 'संघर्ष उसका होता है जिसे दो वक्‍त की रोटी नहीं मिलती। हमारी स्‍ट्रगल नहीं है, आप अपने हार्ड वर्क को स्‍ट्रगल बोलकर उसका महिमामंडन कर सकते हैं।'

​संघर्ष पर बोलते विराट कोहली।​

कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बात

सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर @iamnarendranath ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें विराट कोहली संघर्ष और हार्ड वर्क का अंतर समझाते दिखे। कोहली ने कहा कि, 'ईमानदारी से मैं अपनी बात करूं तो मैं कभी संघर्ष और त्‍याग जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल नहीं करता हूं। मेरे लिए संघर्ष और त्‍याग जैसा कुछ भी नहीं है। मैं वो करता हूं जिससे मुझे प्‍यार है। (यानी जो उनको पसंद है।) स्‍ट्रगल उसकी होती है जिसको दो वक्‍त की रोटी नहीं मिल रही दिन की। हमारी स्‍ट्रगल नहीं है। आप (लोग) अपने हार्ड वर्क को स्‍ट्रगल बोलकर उसे बढ़ा-चढ़ाकर बता सकते हो। आपको कोई नहीं बोल रहा जिम में जाने के लिए। लेकिन आपको अपने परिवार का पेट भरना है।' कुल मिलाकर विराट कोहली ने लोगों को ये समझाने की कोशिश की कि, आपका हार्डवर्क संघर्ष नहीं है। संघर्ष हर दिन भूख मिटाने की जंग को कहते हैं।

End of Feed