वायरल न्यूज़

ट्रेन टक्कर मार देगी फिर भी सुरक्षित रहेगा इंसान, बन गया गजब का सेफ्टी सिस्टम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 23, 2024, 10:07 AM IST

viral video today: हैरान हो जाएंगे कि स्विट्जरलैंड ने एक ऐसा सेफ्टी सिस्टम बनाया है जो ट्रेन दुर्घटना में इंसान की हिफाजत करने में काफी कारगार साबित हो सकता है।

Image

स्विट्जरलैंड ने बनाया ट्रेन दुर्घटना से बचाने वाला सेफ्टी सिस्टम। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्विट्जरलैंड ने बनाया सेफ्टी सिस्टम
  • ट्रेन दुर्घटनाओं से बचाएगा
  • सामने आया गजब का वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया में ट्रेन दुर्घटनाओं से जुड़े ऐसे ढेरों वीडियो हैं, जब लोग अनजाने में ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उन्हें इतनी जोरदार टक्की लगी कि शरीर किसी गेंद की तरह हवा में उड़ गया। मगर बताया जाए कि ट्रेन के टक्कर मारने के बाद इंसान को जरा भी चोट ना आए। इतना ही नहीं इंसान खुद उठकर खड़ा हो जाए और आराम से चला जाए। सुनकर आपको ये सिर्फ मजाक लगेगा और यकीन करना बहुत मुश्किल होगा। मगर सचमुच एक ऐसा सेफ्टी सिस्टम बना है कि अगर ट्रेन इंसान को टक्कर मार दे तो उसके चोट नहीं लगेगी। ट्रेन दुर्घटना से बचाने वाले इस सेफ्टी सिस्टम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया छाया हुआ है।

गजब का सेफ्टी सिस्टम

वायरल वीडियो स्विट्जरलैंड का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि इंजीनियरों ने एक ऐसा सेफ्टी सिस्टम बनाया है कि अगर इंसान गलती से ट्रेन के सामने आ जाए तो उसकी मौत नहीं होगी। उसे जरा भी चोट नहीं आएगी। दरअसल इसके लिए इंजीनियरों ने ट्रेन के इंजन के सामने एक गजब का सिस्टम फिट किया है। इससे अगर कोई इंसान गलती से ट्रेन के आगे आ जाए तो ये सिस्टम अपने आप एक्टिव हो जाएगा। ट्रेन और इंसान के बीच बहुत कम फासला रहने के बाद इसके भीतर से एयर बैग निकलेगा और सुरक्षा प्रदान करेगा।

हैरान करेगा ये वीडियो

देखकर हैरान रह जाएंगे कि एयर बैग इस तरह से अपना काम करेगा कि एक्सीडेंट की चपेट में आने वाले किसी भी शख्स को पूरी सुरक्षा प्रदान करेगा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article