Video: दौड़ते हुए आया और विराट के पैर छूने लगा नन्हा फैन, फिर कोहली ने जो किया वह आपका दिल छू लेगा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 5, 2023, 03:08 PM IST

Viral Kohli Birthday: इस वीडियो को देखकर आप भी विराट कोहली के दीवाने हो जाएंगे। वीडियो में विराट कोहली का जेस्चर यूजर्स का दिल जीत रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि उनका एक फैन उनके पास आकर विराट के पैर छूने लगता है।

Viral Kohli Birthday: भारतीय टीम के चेज मास्टर विराट कोहली का आज जन्मदिन है। 5 नवंबर 1988 को जन्में विराट कोहली आज 35 साल के हो गए हैं। विश्व कप 2023 में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। इसके साथ ही वह फैंस के चहेते भी बने हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका जेस्चर यूजर्स के दिल जीत रहा है। वीडियो देखकर आप भी विराट कोहली के दीवाने हो जाएंगे।

virat kohli

विराट कोहली (इंस्टाग्राम)

विराट कोहली ने किया दिल जीतने वाला काम

वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ मैदान से पवेलियन की तरफ लौट रहे हैं। इसी बीच एक नन्हा फैन उनकी तरफ दौड़ते हुए आता है। वह पीछे से कोहली को आवाज लगाता है और उनके बिल्कुल नजदीक पहुंच जाता है। इसके बाद विराट कोहली पलटकर देखते हैं। नन्हे फैन को अपने पास देखकर कोहली रुक जाते हैं। इसके बाद वह नन्हा फैन नीचे झुककर कोहली के पैर छूने लगता है। इसके बाद विराट कोहली जो करते हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो-

End of Feed