Asked To Widow Womam Return All Gifts: एक महिला के लिए उसका पति ही सबकुछ होता है। पिता के बाद उसका कोई सही तरीके से ख्याल रख सकता है तो वो उसका पति ही होता है। ऐसे में जब पति की मौत हो जाए, एक महिला के लिए जैसे संसार ही खत्म हो जाता है। फिर उसके लिए दुख के सिवाय और कुछ नहीं बचता। कुछ ऐसे ही हुआ एक महिला के साथ, जिसका पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी थी।
पति के मौत से महिला सही से उभर भी नहीं पाई थी, तभी उसके ससुराल वालों ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद वह एकदम से सन्न रह गई और महिला पर अचानक से पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, इस विधवा महिला से उसके ससुराल वालों शादी में मिले सारे गिफ्ट वापस मांग लिए। अब किसी विधवा महिला के लिए ये काफी बड़ी बात है कि पति के छिनने के बाद सारा सामान भी उससे छिन लिया जाए।
रेडिट पर बताई महिला ने सारी कहानी..
इस पूरे मामले को महिला ने अपनी सारी कहानी रेडिट पर शेयर की है। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ पिछले 9 सालों तक साथ रही लेकिन तीन साल पहले उसके की मौत हो गई थी, तब से वह अकेली हो गई थी। उसके पति और उसकी कभी भी उसके ससुराल वालों से नहीं बनी। अब वह एक नए रिश्ते में है, जब उसके ससुराल वालों ने उससे सारा गिफ्ट वापस मांगा तो उसका दिमाग ही घुम गया। महिला ने बताया कि वे जिस घर में रहते हैं, उस घर का डाउन पेमेंट भी मेरे माता-पिता ने किया था जबकि पति के मरने के लिए उसके ससुराल वालों ने उससे कहा कि घर के डाउन पेमेंट का पैसा उनके बेटे ने दिया था ना कि महिला के माता-पिता ने।
