कमरे से नहीं आया साथी का जवाब तो क्‍लासमेट्स ने बुला ली पुलिस, फिर जो हुआ...देखकर हंसी छूट जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर किसी हॉस्‍टल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़कों ने मिलकर डर के कारण पुलिस बुला ली क्‍योंकि उनका दोस्‍त कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको रोजना एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो मिलते होंगे। कई बार तो ऐसे मजेदार वीडियो आते हैं जिन्‍हें लोग अपने दोस्‍तों के साथ शेयर करते हैं। इस बार भी दोस्‍तों की शरारत का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, कैसे जब हॉस्‍टल में दोस्‍त दरवाजा नहीं खोलता है तो उसके सहपाठी पुलिस बुला लेते हैं। पुलिस बुलाने के पीछे की वजह डर होती है, दरअसल क्‍लासमेट्स को लगता है कि उनके दोस्‍ते ने शायद खुद को नुकसान पहुंचा लिया है। हालांकि जब गेट खुलता है और वो छात्र सोते हुए मिलता है तभी सबकी हंसी छूट जाती है।

​viral video, kota viral video, viral news, news in hindi, hindi news, times now navbharat


कोटा का बताया जा रहा वीडियो।

क्‍या है वीडियो में

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कोटा का बताया जा रहा है जहां हर साल अपने सपनों को साकार करने के लिए लाखों स्‍टूडंट्स पहुंचते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ स्‍टूडेंट्स काफी देर से अपने दोस्‍तों को अपने साथ बाहर ले जाने के लिए बुला रहे होते हैं। जब गेट नहीं खुलता है तो वे सभी घबरा जाते हैं और उसे कई आवाजें देते हैं। हालांकि दोस्‍‍त के बाहर न आने पर उसके क्‍लासमेट्स पुलिस बुला लेते हैं और पुलिस भी छात्र को दरवाजा खोलने के लिए कहती है। मगर जवाब न आने की दशा में सभी मिलकर दरवाजे को धक्‍का देते हैं और गेट खोल देते हैं। उसी दौरान पता चलता है कि, वो छात्र काफी देर से घोड़े बेचकर सो रहा होता है। कमरे का नजारा देख सभी लोग हंसने लगते हैं।

End of Feed