वायरल न्यूज़

Funny Video Today: अचानक उठकर बैठ गया मुर्दा, फिर जो दिखा पूरा दिन हंसेंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 12, 2024, 07:58 AM IST

Funny Video Today: मजेदार नजारे में देखेंगे कि एक शख्स आराम से कुर्सी पर बैठा है कि तभी हॉस्टिल का कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर उसके करीब पहुंचा। फ्रेम में फिर जो दिखा खूब हंसेंगे।

Image

प्रैंक से जुड़ा इतना मजेदार वीडियो शायद ही पहले देखा होगा। (Photo-Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया में हंसी मजाक से जुड़े वीडियो की भरमार है। मगर इनमें प्रैंक वीडियो सबसे ज्यादा गुदगुदाते हैं। कभी-कभी तो प्रैंक से जुड़े ऐसे वीडियो सामने आते हैं कि हंसते-हंसते पेट दुखने लगता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि एक शख्स आराम से कुर्सी पर बैठा है। शायद उसका कोई करीबी हॉस्पिटल में भर्ती है। शख्स इस बात से पूरी तरह अनजान है कि अगले कुछ सेकंड में उसके साथ कितना तगड़ा मजाक होने वाला है।

शख्स के साथ हुआ तगड़ा प्रैंक

फ्रेम की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स कुर्सी पर बैठा है कि तभी हॉस्पिटल का कर्मचारी उसके करीब पहुंचा। कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर शख्स के बिल्कुल करीब पहुंचा, जिसपर एक मुर्दा है। उसके ऊपर सफेद कपड़ा है। वो मुर्दे का चेहरा देखता है और कुछ लिखकर दोबारा इसे ढक देता है। इसके बाद हॉस्पिटल का कर्मचारी वहां से चला गया। आगे देखेंगे कि शख्स अभी भी कुर्सी पर बैठा है और उसके ठीक सामने स्ट्रेचर है। शख्स थोड़ा असहज महसूस करता है कि तभी मुर्दे का पैर हिल गया। ये देख बुरी तरह डर गया और तुरंत पिछली कुर्सी पर जाकर बैठ गया।

उठकर बैठ गया 'मुर्दा'

मगर इसके बाद जो कुछ नजर आया सोच-सोचकर हंसेंगे। दरअसल स्ट्रेचर पर लेटा मुर्दा एक झटके में उठकर बैठ गया। इधर मुर्दे को जिंदा देखकर शख्स की हालत पतली हो गई। वो इधर-उधर भागने लगता है। मगर स्ट्रेचर से उठकर बैठा शख्स उसे समझाता है कि ये सिर्फ प्रैंक था। मगर शख्स उसकी बात सुने बिना वहां से भाग गया। फ्रेम में ये सबसे मजेदार नजारा लगता है।

यहां इस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि शख्स से प्रैंक करने वाला ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर t__i__g__e__r___0002 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article