वायरल न्यूज़

Video: इंटरव्यू लेने पागलखाने पहुंचा शख्स, मगर मैनेजर ने उसे ही दबोच लिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 28, 2023, 02:22 PM IST

Funny Video: इसमें देखेंगे कि एक शख्स गलती से पागलखाने में मैनेजर का इंटरव्यू लेने पहुंच गया। मगर बेचारे के साथ फिर जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

पागलखाने का इंटरव्यू देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • गलती से पागलखाने पहुंचा शख्स
  • मैनेजर के इंटरव्यू में हुई गलती
  • फिर उसे कर दिया भर्ती

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो पागलखाने में इंटरव्यू लेने पहुंच गया। मगर बेचारे ने गलती से ऐसा कुछ कर दिया कि मैनेजर ने दबोचकर उसे ही भर्ती कर लिया। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मैनेजर का इंटरव्यू लेने पहुंचा था शख्स

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि एक शख्स पागलखाने के मैनेजर का इंटरव्यू लेने पहुंचा। वहां वो मैनेजर से कई सवाल पूछता है। मगर एक सवाल ने बेचारे को मुश्किल में डाल दिया। शख्स ने मैनेजर से पूछा कि वो पागलों की पहचान कैसे करता है? इसके जवाब में उसने कपड़े धोने की मशीन उदाहरण दिया। मैनेजेर ने बताया कि उसने पानी से भरी वॉशिंग मशीन रखी है। मैनेजर ने कहा कि वो आने वाले शख्स से पूछने हैं कि अगर आपके पास बाल्टी, मगर और चम्मच है तो वॉशिंग मशीन से पानी किस बर्तन से निकालेंगे।

खुद ही भर्ती हो गया

मजेदार है कि थोड़ा ठहरकर शख्स ने बाल्टी वाला ऑप्शन चुना। उसका जवाब सुनकर मैनेजर ने बताया कि नॉर्मल आदमी पानी वॉशिंग मशीन के पाइप से निकालेगा। हंसी नहीं रुकेगी कि इतना कहते ही मैनेजर ने उसे भी पागलगाने में भर्ती कराने का निर्देश दे दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

देखिए मजेदार वीडियो

मजेदार में मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर try__remix_reel नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा मालूम होता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article