Kasganj Viral Video: रीलबाज अब हद की सीमा पार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में रीलबाज कुछ ऐसे करने लगे हैं, जिसे देखकर लोगों का माथा खराब हो रहा है। इसी क्रम में यूपी के कासगंज के एक युवक ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बाद उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ गया है। दरअसल, इस युवक ने रीलबाजी में अपने मरने का ही वीडियो बना लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मरने का नाटक करते हुए युवक बीच सड़क पर लेट गया।
कासगंज रील (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: बर्थडे मनाने का अनोखा तरीका ! सेलिब्रेशन के बीच खतरनाक अजगरों के बीच लेट गया शख्स, फिर जो हुआ...
वीडियो देखकर रह जाएंगे शॉक्ड
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके अलावा सफेद चादर से उसे ढका गया है। युवक के शव पर फूल भी चढ़ाए गए हैं। हालांकि, अचानक से युवक उठकर बैठ जाता है। दरअसल, युवक अपने मरने का वीडियो बना रहा था। इस वीडियो को युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया और युवक चर्चा में आ गया। देखते ही देखते मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। देखें वीडियो-
आरोपी का नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है। युवक ने कुछ अतरंगी करने की चाहत में अपने मरने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख पुलिस बैरियर स्टॉपर को भी बीच सड़क पर लगा दिया। इससे ट्रैफिक डायवर्ट हो गया। इसके बाद युवक को कासगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब युवक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वीडियो को @SachinGuptaUP नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
