Dal flavored with 24 Carat Gold: खाने-पीने के शौकीन लोग हमेशा अलग चीजें खाने को ढूंढते हैं। कुछ लोग नॉनवेज के शौकीन होते हैं तो कई लोगों को वेज खाना पसंद होता है। आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड का तड़का लगता है। इस दाल के बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए। 24 कैरेट गोल्ड का तड़का वाली दाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।
दुनिया की सबसे महंगी दाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दुनिया की सबसे महंगी दाल बना रहा है। आप देख सकते हैं कि पहले यह शख्स दाल को नॉर्मल तरीके से कूकर में बनाता है। इसके बाद वह दाल में तड़का लगाने की तैयारी करता है। इस दाल को फेमस शेफ रणवीर ब्रार बनाते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दाल में वह 24 कैरेट गोल्ड का तड़का लगाते हैं। यह दाल इतनी महंगी है कि इसे संदूक में पैक करके दिया जाता है। इस अनोखी दाल का नाम कशकन है। देखें वीडियो-
दुनिया की सबसे महंगी दाल की कीमत सुनकर हो सकता है कि आपको चक्कर आ जाए। इसकी कीमत 58 दिरहम यानी तकरीबन 1300 रुपये है। वीडियो को @streetfoodrecipe नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अब लगता है कि दाल में यूरेनियम का तड़का लगाया जाएगा। वहीं कई लोग यह कह रहे हैं कि इस दाल को तिजोरी में रखना पड़ेगा।
