Viral Video of Desi Jugaad: हमारे देश के लोगों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। काम कोई भी हो, उसे करने के लिए कोई न कोई जुगाड़ ढूंढ ही लेते हैं। एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मजदूरों द्वारा लगाए गए देसी जुगाड़ को आप देख सकते हैं। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे।
मजदूरों ने लगाया देसी जुगाड़ (Photo Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में मकान के दूसरे मंजिल पर सीमेंट शीट पहुंचानी है, जिसे पहुंचाने के लिए मजदूरों ने देसी जुगाड़ लगा दिया, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो (Trending Video) में बास की बल्ली और डंडे के सहारे सीमेंट शीट को पहुंचाया जा रहा है, इसके लिए पहले तो एक मजदूर रस्सी पकड़कर पहली मंजिल से नीचे कूदता है तो सीमेंट शीट पहली मंजिल की ऊंचाई तक पहुंचती है। उसके तुरंत बाद दूसरा शख्स रस्सी पकड़कर कूदता है, जिससे सीमेंट शीट ऊपर तक पहुंच जाती है और ऊपर खड़े दो लड़के उसे पकड़ लेते हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है, जिसे बार-बार देखेंगे।
देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि काफी मजेदार है। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं, जिसे 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
