Viral Video: चलती ट्रेन को महिला ने बना दिया 'किचन', चाय बनाने का वीडियो हुआ वायरल, पूरा इंटरनेट हैरान

Train ka Viral Video: ट्रेन के अंदर एक महिला द्वारा इलेक्ट्रिक केतली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नियमों के अनुसार ट्रेन में हाई-वॉटेज उपकरण चलाना मना है, क्योंकि इससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा हो सकता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन (Viral Video) के अंदर इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आराम से केतली चलाकर कुछ बना रही है। आसपास बैठे यात्री भी सामान्य तरीके से बैठे हुए हैं और किसी तरह का एतराज नहीं जता रहे हैं। वीडियो में साफतौर पर दिखाई देता है कि ट्रेन काफी स्पीड में चल रही है। आसपास बैठे लोग कोई मोबाइल चला रहा है तो कोई आराम से बैठा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन असल बात यह है कि ट्रेन में इस तरह के हाई-वॉटेज यानी ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरण चलाना नियमों के खिलाफ है।

Train Video

Viral train video: ट्रेन के सॉकेट से महिला ने बनाया चाय! (फोटो:X/@WokePandemic)

ट्रेन में इसको चलाने से हो सकता है शॉर्ट सर्किट

आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे कोच में जो बिजली के सॉकेट दिए जाते हैं, वे केवल मोबाइल फोन, लैपटॉप या अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने के लिए होते हैं। इन सॉकेट पर भारी उपकरण चलाने से बिजली व्यवस्था पर दबाव पड़ सकता है। जानकारों का कहना है कि इलेक्ट्रिक केतली जैसे उपकरण ज्यादा पावर लेते हैं। अगर इन्हें ट्रेन में चलाया जाए तो शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा हो सकता है। यही वजह है कि ऐसे उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया के एक्स पर @WokePandemic नामक अकाउंट से शेयर किया गया।

End of Feed