वायरल न्यूज़

Viral Video: मां के सामने बच्चे ने स्विमिंग पूल में लगा दी छलांग, फिर कुत्ते ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक कुत्ते ने ऐसा काम किया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

कुत्ते ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @tranginghub.in)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? कुछ नजारे (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ सीधे दिल को छू लेने वाले होते हैं। वहीं, कुछ मामले (Funny Video) ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दिनभर हंसते रहते हैं और उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। यूजर्स हर तरह के मामले को पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल भी बाग-बाग हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक कुत्ते ने बच्चे को बचाने के लिए ऐसा काम किया, जिसने सबका दिल जीत लिया है।

इंसान हो या फिर जानवर, जो भी आपके लिए वफादार होगा अपनी जान तक की बाजी लगा देगा। वफादारी के कई मामले आपने देखे भी होंगे और सुना भी होगा। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई मामले वायरल होते रहते हैं। लेकिन, इस वीडियो में कुत्ते की वफादारी देखकर आप उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं स्विमिंग पूल के बाहर एक महिला आराम से बैठी है। बगल में एक कुत्ता भी बैठा है। तभी एक बच्चा वहां पहुंचता है और अचानक स्विमिंग पूल के अंदर छलांग लगा देता है। बच्चा जैसे ही स्विमिंग पूल में छलांग लगाता है, कुत्ता भी दौड़ते हुए आता है और बच्चे को बचाने के लिए पानी के अंदर कूद पड़ता है। किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

कुत्ते की वफादारी ने जीता दिल

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। इतना ही नहीं कुत्ते की वफदारा का आप भी जरूर कायल हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडिय को 'tranginghub.in' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं कुत्ते की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि कुत्ते ने तो दिल जीत लिया। कुछ का कहना है कि ये है असली वफादारी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article