Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई डांस वीडियो जमकर वायरल होता है। इन वीडियो को देखकर अन्य यूजर्स भी ऐसे डांस वीडियो बनाने की चाहत रखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक महिला ब्लैक साड़ी में सुपरहिट बॉलीवुड गाने 'धक-धक करने लगा' पर बहुत ही शानदार डांस करती दिख रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स महिला के डांस की तो तारीफ कर ही रहे हैं, इसके साथ ही यूजर्स महिला के एक्सप्रेशन की भी जमकर सराहना कर रहे हैं।
महिला का डांस (इंस्टाग्राम)
महिला का डांस इंटरनेट पर मचा रहा तहलका
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला का एक्सप्रेशन बहुत ही ज्यादा जबरदस्त है। वह धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की तरह ही उनके गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। महिला का यह डांस वीडियो देखने के बाद यूजर्स उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि कई यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद उसे सीधे तौर पर माधुरी दीक्षित से जोड़ रहे हैं। बता दें कि यह पॉपुलर गाना बॉलीवुड की डांस क्वीन माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। इतने साल बीत जाने के बाद भी यह गाना दर्शकों के दिलों में आज भी खास जगह बनाए हुए है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप महिला का सादगी और आत्मविश्वास भरा डांस देख पाएंगे। वह अपनी काले रंग की साड़ी का इस्तेमाल भी डांस करते समय कर रही हैं। कभी वह अपने आंचल को इधर लहराती हैं तो कभी उधर लहराती हैं। इस साड़ी की वजह से उनकी डांस परफॉर्मेंस में और भी ज्यादा निखार आ रहा है। डांस के दौरान महिला के चेहरे के भाव, हाथों की मुद्राएं और उनकी बॉडी की लचक दर्शकों को प्रभावित कर रही है। वीडियो में साफ पता चल रहा है कि मानो धक-धक गाने के हर शब्द और हर बीट को महिला पूरी तरह महसूस कर रही हो। महिला अपने एक्सप्रेशन्स और स्टेप्स के बीच बहुत ही बेहतरीन संतुलन बनाती दिख रही है। इसी कारण वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। इस वीडियो को purvi_tripathi_17 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
