Viral Video: ये है असली वंडरवुमन ! साड़ी पहनकर 140 kg वजन उठाती महिला का वीडियो वायरल, देखकर दंग रह गए यूजर्स

Viral Video: 19 सेकंड के इस वीडियो में पहले तो महिला भारी वजन उठाने के लिए तैयार होते हुए दिखती है। इसके बाद वो हरे रंग की शिफॉन की साड़ी में नजर आ रही होती है। वह अपनी साड़ी को कमर पर बांधती हैं और 140 किलो वजन आसानी से उठाने से पहले एक बेल्ट बांधती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • साड़ी में 140 kg वजन उठाती महिला का वीडियो वायरल
  • यूजर्स ने वंडरवुमन की दी संज्ञा
  • फिटनेस के वीडियो पोस्‍ट करती रहती है महिला

Viral Video: इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्‍हें देखकर लोग अच‍ंभित हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें महिला को जिम के अंदर 140 किलो वजन उठाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को लेकर सबसे ज्‍यादा हैरान करने वाली बात ये है कि महिला ने साड़ी पहनकर वजन उठाया। फिलहाल अब वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

140 किग्रा वजन उठाती महिला।

19 सेकंड के इस वीडियो में पहले तो महिला भारी वजन उठाने के लिए तैयार होते हुए दिखती है। इसके बाद वो हरे रंग की शिफॉन की साड़ी में नजर आ रही होती है। वह अपनी साड़ी को कमर पर बांधती हैं और 140 किलो वजन आसानी से उठाने से पहले एक बेल्ट बांधती हैं। इसके बाद किसी अनुभवी वेटलिफ्टर की तरह वो तनावमुक्त हो जाती है। जिम को तिरंगे गुब्बारों से खूबसूरती से सजाया गया है। वीडियो में आप जिम के अंदर तिरंगे की सजावट भी देख सकते हैं। वहीं, बैकग्राउंड में फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का गाना 'इंडिया वाले' बज रहा है।

End of Feed