वायरल न्यूज़

VIDEO: बिकिनी गर्ल के बाद अब साड़ी वाली महिला हो रही वायरल, मेट्रो के बाहर की ऐसी हरकत, घूरते रहे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 6, 2023, 07:45 AM IST

Viral Video: एक साड़ी वाली महिला का वीडियो सामने आया है। यह महिला लाल साड़ी में दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर ठुमके लगाती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि महिला को आस-पास के लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वहीं मेट्रो में बैठे लोग महिला को घूर-घूरकर देख रहे हैं।

Image

मेट्रो स्टेशन पर महिला ने किया डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो से सामने आया वीडियो
  • मेट्रो स्टेशन पर डांस करती दिखी महिला
  • महिला ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके

Viral Video: पिछले दिनों एक लड़की दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में बिकिनी पहनकर घूमती नजर आई। इस लड़की ने अपने शॉर्ट ड्रेस की वजह से इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोरी है। कई लोग लड़की को सस्ती उर्फी जावेद (Urfi Javed) कहते नजर आए तो कई लोगों ने लड़की के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग कर डाली। इसी क्रम में अब साड़ी वाली महिला का वीडियो सामने आया है। यह महिला मेट्रो स्टेशन पर ठुमके लगाती नजर आ रही है।

मेट्रो स्टेशन पर महिला ने किया डांस

इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मेट्रो स्टेशन (Delhi Metro Station) पर साड़ी में यह महिला भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पर थिरकती नजर आ रही है। महिला का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किसी नई नवेली दुल्हन की तरह लाल साड़ी पहनी हुई है। उसने ज्वेलरी भी पहने हुए हैं और दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की प्लेटफॉर्म पर जमकर कमर लचकाती नजर आ रही है। देखें वीडियो-

महिला को आप लाल साड़ी में भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पर कमर मटकाते देख सकते हैं। इस दौरान महिला को कोई परवाह नहीं है कि आस-पास के लोग क्या सोचेंगे। वह मेट्रो स्टेशन पर दिल खोलकर डांस करती दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं कि मेट्रो में बैठे यात्री उसे घूरते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अवनिकारिश नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, 'यार बहुत हिम्मत चाहिए मेट्रो में डांस करने की।' वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं लाखों लोगों ने वीडियो देख लिया है। कई लोग महिला के डांस की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगह पर डांस करने के लिए महिला पर निशाना साध रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article