Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें यात्री सीट के लिए झगड़ा करते नजर आते हैं। कई वीडियो ऐसे वायरल हुए हैं, जिसमें महिलाएं सीट को लेकर झगड़ा करती दिखाई देती हैं। इसी क्रम में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सीट को लेकर एक महिला कुछ ऐसा काम करती है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं।
मेट्रो वायरल वीडियो (ट्विटर)
मेट्रो से सामने आया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो खचाखच भरी है। जिस यात्री को जहां जगह मिली वह वहां पर बैठा हुआ है। आपने अक्सर देखा होगा कि महिलाओं की सीट पर कई बार पुरुष यात्री बैठ जाते हैं। इसके बाद जब वहां महिलाएं आती हैं तो वह उठ जाते हैं। वहींं कुछ पुरुष यात्री महिलाओं के कहने पर भी उठते नहीं है। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। देख सकते हैं कि महिलाओं वाली सीट पर पुरुष यात्री बैठे हैं और एक महिला के आने पर भी वह उठते नहीं हैं। देखें वीडियो-
जब पुरुष यात्री नहीं उठते तो वह महिला जबरदस्ती एक युवक की गोद में बैठ जाती है। इसके बाद भी युवक सीट से नहीं उठता है। इसके बाद महिला जो बात कहती है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, युवक की गोद में बैठकर महिला कहती है कि 'कोई बात नहीं हम भी बेशर्म बन जाएंगे, हमें क्या फर्क पड़ेगा। फर्क आपको पड़ेगा अभी नहीं रात को पड़ेगा।' यह बात सुनकर लोग महिला को हैरानी से देखते रह जाते हैं। वीडियो को @ShoneeKapoor नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
