वायरल न्यूज़

Viral Video: शरीर के अंदर जिगरा हो तो ताकत भी खा जाती है मात, देखें कैसे भैंसे ने शेर की हालत कर दी खराब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 17, 2024, 04:12 PM IST

Lion vs buffalo Fight Video: इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे कि हिम्मत से काम लेने वालों के सामने बड़े-बड़े ताकतवर भी मात खा जाते हैं। देखा जा सकता है कि भैंसे ने देखते ही देखते शह-मात की खेल को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।

Image

शेर और भैंसे की लड़ाई (ट्विटर)

Lion vs buffalo Fight Video: सोशल मीडिया पर आपने जानवरों की लड़ाई के हजारों वीडियो देखे होंगे। आपने अक्सर देखा होगा कि जंगल के राजा शेर के सामने बड़े-बड़े जानवर मात खा जाते हैं। शेर के सामने आने की हिम्मत हाथी और गैंडा जैसे जानवर भी नहीं करते हैं। हालांकि, कई बार जंगल के राजा शेर भी छोटे जानवरों से मात खा जाते हैं। कहते हैं कि जिगर के सामने ताकत भी मात खा जाती है। इंटनरेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें आपको यही देखने को मिलेगा।

वीडियो देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन

आपने बचपन से सुना होगा कि शेर जंगल का राजा होता है। शेर के सामने सभी जानवरों की घिग्घी बंध जाती है। दूसरी तरफ इस वीडियो में जो देखने को मिलता है, वह बहुत ही अनोखा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे कि हिम्मत से काम लेने वालों के सामने बड़े-बड़े ताकतवर भी मात खा जाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भैंसे की हिम्मत के आगे जंगल का राजा शेर भी मात खा जाता है। देखा जा सकता है कि भैंसे ने देखते ही देखते शह-मात की खेल को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। देखें वीडियो-

देखा जा सकता है कि एक बब्बर शेर दो भैंसों को अपना शिकार बनाने के लिए उनके पीछे दौड़ता है। पहले तो नजर आता है कि दोनों भैंसे अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागते हैं। हालांकि, जब एक भैंसे को लग जाता है कि अब वह शेर से तेज भाग नहीं सकता तो वह पलटकर खड़ा हो जाता है। वह पूरी हिम्मत के साथ शेर का सामना करता है। यहां तक कि उसकी हिम्मत देख शेर की भी हालत खराब हो जाती है और वह पीछे हटने पर मजबूर हो जाता है। वीडियो को @ThebestFigen नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article