Viral Video: दुल्हन के लिबास में स्पोर्ट्स बाइक चलाती महिला का वीडियो वायरल, देखकर चौंक गए यूजर्स

Viral Video: वीडियो में दुल्हन अपनी शादी का जोड़ा पहने हुए आत्मविश्वास के साथ हाईवे पर बाइक चलाती दिख रही है। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल को देखने पर इस बात की संभावना जताई जा रही है कि, वो अनुभवी बाइक सवार है जो अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करती है।

Viral Video: शादी का एक-एक पल किसी कपल के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल होता है। इस लम्‍हे को खूबसूरत और यादगार बनाने के लिए अक्‍सर लोग कई तरह की तरकीबें लगाते हैं। हाल ही में कपल्‍स की एंट्री दिखाने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिन्होंने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। ऐसे ही एक वीडियो और भी जिसमें दुल्हन स्पोर्ट्स बाइक चलाती हुई दिखाई दे रही है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

दुल्‍हन के गेटअप में बाइक चलाती महिला।

वीडियो में दुल्हन अपनी शादी का जोड़ा पहने हुए आत्मविश्वास के साथ हाईवे पर बाइक चलाती दिख रही है। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल को देखने पर इस बात की संभावना जताई जा रही है कि, वो अनुभवी बाइक सवार है जो अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करती है। दुल्हन की भारी पोशाक पहनने के बावजूद कई दर्शक इस बात से प्रभावित हुए कि उसने कितनी सहजता से व्यस्त सड़क पर बाइक चलाई। वीडियो में बाइक सवार महिला के साथ एक कार भी चलती दिख रही है। जिसमें सवार कई पुरुष उसकी प्रशंसा कर उसकी हौसलाअफजाई कर रहे हैं।

End of Feed