वायरल न्यूज़

Viral Video: दो पैग अंदर, अनोखा टैलेंट बाहर...शख्स ने अनोखे डांस से काटा ऐसा जहर, देखते रह गए लोग

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका हाहाकारी डांस देखकर हर कोई हैरान रह गया। आलम ये है कि इस डांस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

शख्स का हाहाकारी डांस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स का हाहाकारी डांस
  • अंदाज देखकर हर कोई रह गया दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ लोगों में तो कूट-कूट के टैलेंट भरा होता है, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाते है। वहीं, कुछ टैलेंट पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) भी देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप जरूर कहेंगे- ये टैलेंट तो नेक्स्ट लेवल का है। क्योंकि, दो पैग अंदर जाते ही एक शख्स ने अनोखे डांस से कहर बरपाया, जिसे देखकर बड़े-बड़े धुरंधर भी दंग रह गए।

आज तक कई तरह के डांस देखे होंगे। कुछ लोग बड़े-बड़े डांसर की नकल करते हैं। जबकि, कुछ लोग अपने टैलेंट से माहौल बना देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं नशे धुत होकर एक शख्स अनोखे अंदाज में डांस कर रहा है। शख्स का एक-एक स्टेप धमाल मचाने वाला है। जिस अंदाज में शख्स डांस कर रहा है उसने सबको अपना दीवाना बना दिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...

हाहाकारी डांस

डांस वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'prajapati_says'नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 55 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई का डांस तो कतई जहर है। कुछ का कहना है कि भाई ने डांस से गर्दा उड़ा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article