वायरल न्यूज़

Viral Video: कैंसर होने पर जब बाल मुंडवाने पहुंची महिला, तब सैलून वालों ने किया कुछ ऐसा, नजारा देख छलक पड़ेंगे आंसू

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैंसर से पीड़ित एक महिला बाल मुंडवाने पहुंची, जिसके बाद सैलून वालों ने मिलकर कुछ ऐसा किया, जिसे देख आपके आंसू भी छलक पड़ेंगे।

Image

कैंसर पीड़ित महिला ने मुंडवाया बाल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाल मुंडवाने पहुंची महिला
  • कैंसर से पीड़ित थी महिला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cancer Patient Woman Hair Cutting: सोशल मीडिया की दुनिया कितनी भी बड़ी क्यों ना हो लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसमें इंसान सिमट कर रह जाता है। कुछ ऐसा ही आपको महसूस होने वाला है जब आप इस वीडियो को देखेंगे और इस वीडियो की कहानी को समझ पाएंगे। वीडियो में आपको एक महिला नजर आएगी, जो सैलून में बैठकर अपना मुंडन करा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कैंसर से पीड़ित एक महिला बाल कटाने सैलूम पहुंचती है। इस दौरान उसका बेटा बाल काटता है। इस दौरान महिला के आंखों में आंसू आ जाते हैं और फिर लड़का और उसके दोस्त मिलकर महिला के सामने ही अपने बाल खुद से काटने लगते हैं। ऐसा देख महिला भावुक हो जाती है। ये नजारा वाकई में आपके दिल को छू जाएगा।

कैंसर पीड़ित महिला ने मुंडवाया बाल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तक कई प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये एक मां के लिए बहुत ही बड़ा और प्यारा सपोर्ट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक मां को बेहतर महसूस कराने के लिए शायद इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। बता दें, इस वीडियो को 'guido.magalhaes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4.2 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article