Viral Video: दुबई के रेगिस्‍तान में फंसी महिला ने Uber से मंगवाया ऊंट, फिर जो हुआ देखकर चौंक जाएंगे आप

Viral Video: दुबई-हट्टा रोड के किनारे अल बदायेर में शूट किए गए इस वीडियो में महिलाएं उबर ऐप चलाती दिखाई दे रही हैं। जब कैब की तलाश करती हैं तो उनको उसमें एक ऑप्‍शन ऊंट का मिलता है जिसकी राइड वे बुक कर देती हैं।

Viral Video: दुबई में हमेशा ही लोगों को हमेशा हैरान कर देने वाली अप्रत्‍याशित चीजें ही देखने को मिलती हैं। कभी दुबई अपनी ऊंची-ऊंची गगनचुंबी इमारतों के कारण तो कभी भविष्य की वास्तुकला के कारण और लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल के कारण चर्चा में बना रहता है। हाल ही में दुबई ने यूजर्स को एक बार फिर से चौंकाया है। दरअसल, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वीडियो में आपको दो महिलाएं दिखेंगी जो कि, संभवत: दुबई के रेगिस्तान के बीच में फंसी हुई हैं। इसके बाद वे कैब करने के लिए Uber App खोलने का फैसला करती हैं मगर उसमें कैब के ऑप्‍शन देखकर वो चौंक जाती हैं। इसमें उन्‍हें ऊंट का भी एक विकल्‍प देखने को मिल जाता है।

दुबई के रेगिस्‍तान में कैब की जगह ऊंट की सुविधा।

Uber से रेगिस्तान में ऊंट की सवारी?

कथित तौर पर दुबई-हट्टा रोड के किनारे अल बदायेर में शूट किए गए इस वीडियो में महिलाएं उबर ऐप चलाती दिखाई दे रही हैं। जब कैब की तलाश करती हैं तो उनको उसमें एक ऑप्‍शन ऊंट का मिलता है जिसकी राइड वे बुक कर देती हैं। कुछ ही देर के बाद ऊंट किसी कैब की भांति पिकअप प्‍वाइंट पर आकर मौजूद हो जाता है। दरअसल, क्लिप में महिलाओं में से एक को अपनी परेशानी बताते हुए सुना जा सकता है।

End of Feed