Video: रेत तस्करों पर गुस्सैल हाथी का हमला, सामने आया और घसीटकर ले गया ट्रॉली

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 6, 2024, 03:45 PM IST

Viral Video: गुस्सैल हाथी का ये वीडियो छत्तीसगढ़ का बताया गया है। इसमें हाथी ने रेत तस्करों की हालत पतली कर दी। उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेत तस्करों पर हाथी का हमला
  • भागने पर क दिया मजूदर
  • वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: हाथी जंगल का सबसे बड़ा और ताकतवर जानवर है। ये देखने में बहुत शांत नजर आता है। मगर जब बिगड़ता है तो जंगल का राजा शेर भी इसके सामने आने की हिम्मत नहीं कर सकता। इसकी ताकत के सामने खतरनाक जानवरों की भी हालत पतली हो जाती है। सोशल मीडिया में गुस्सैल हाथी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है। इसमें गुस्सैल हाथी ने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया। वो ट्रैक्टर और ट्रॉली को ऐसे घसीटकर ले गया, जैसे कोई बहुत हल्की चीज हो। इतना ही ट्रैक्टर चला रहे शख्स को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

Viral Video

रेत तस्करों पर हाथी का हमला। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

पूरी ट्रॉली को घसीटकर फेंक दिया

पूरी घटना कैमरे में कैद हो हई है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स हाथी को डराकर भगाने की कोशिश करता है। मगर हाथी का गुस्सा लगातार बढ़ता जाता है। उसने पास में खड़े ट्रैक्टर पर ही अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। वो रेत से भरी ट्रैक्टर को घसीटने लगता है। आखिर में उसने ट्रैक्टर ट्रॉली को घसीटकर झाड़ियों में फेंक दिया। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी चौंका देगा।

End of Feed