वायरल न्यूज़

Video: रास्ते में बाइक का दम निकल गया, फिर शख्स ने जो किया ठहाके लगाकर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 6, 2024, 02:32 PM IST

Funny Video: आपने बाइक पर बैठे लोगों को तो खूब देखा होगा, मगर कभी बाइक को ई-रिक्शा में देखा है। आज एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है।

Image

शख्स जिस बाइक को दौड़ा रहा था उसी का रास्ते में दम निकल गया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां मजेदार वीडियो की भरमार है। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसकी बाइक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शख्स ने जो किया ठहाके लगाकर हंसेंगे।

रास्ते में बंद हुई बाइक

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि एक शख्स घर से बाइक पर निकला और मगर थोड़ी ही दूर जाकर बेचारा मुसीबत में फंस गया। दरअसल शख्स जिस बाइक पर बैठकर कहीं जल्दी पहुंचने वाला था, वही रास्ते में बंद हो गई। शख्स ने खूब कोशिश की मगर बाइक दोबारा स्टार्ट ही नहीं हुई। मानो बाइक का दम निकल गया हो। फिर शख्स ने ऐसा काम किया देखकर ठहाके लगाकर हंसेंगे। दरअसल शख्स को बाइक ले जाने के लिए ई-रिक्शा करना पड़ा गया।

देखिए मजेदार वीडियो

मजेदार फ्रेम में आगे देखेंगे कि बाइक सवारियों की जगह पर अकेली मजे से यात्रा कर रही है। इधर बाइक राइडर बेचारा चुपचाप आगे बैठा है। शख्स जिस समय बाइक को ई-रिक्शा में लादकर ले जा रहा था, तभी किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article