वायरल न्यूज़

Viral Video: गंजा था पति तो पत्नी ने सिर पर ही बेल डाली रोटी, देखकर हंसी नहीं रोक पायेंगे आप

Husband Wife Funny Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि पति-पत्नी रोटी बनाते नजर आ रहे हैं। दोनों पति-पत्नी ईंट से बनाए चूल्हे पर रोटी बनाते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Image

पति के टकले पर बनाई रोटी (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति के टकले पर पत्नी ने बनाई रोटी
  • पति ने भी मौज-मौज में बनवाई रोटी
  • वीडियो देखकर आपको भी आएगी मौज

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होता रहता है। ये वीडियो कई तरह के होते हैं। इसमें से कुछ वीडियो लोगों को हैरान करने वाले होते हैं, तो कई वीडियो लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देते हैं। कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। हालांकि, आजकल कई वीडियो ऐसे होते हैं। जो लोग जानबूझकर बनाते हैं। दरअसल, आजकल लोगों पर सोशल मीडिया पर वायरल होने का बुखार चढ़ा हुआ है।

वीडियो देखकर आपको भी आएगी मौज

इसी क्रम में एक वीडियो लोगों को हंसाने पर मजबूर कर रहा है। यह वीडियो एक पति-पत्नी से जुड़ा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पति-पत्नी रोटी बनाते नजर आ रहे हैं। दोनों पति-पत्नी ईंट से बनाए चूल्हे पर रोटी बनाते दिख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, उस महिला का पति गंजा था। इसके बाद पत्नी अपने पति के सिर पर ही रोटी बेलती नजर आ रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्नी सबसे पहले आटे के पेड़े को अपने पति के सिर पर रखती है। इसके बाद पति के सिर पर सूखा आटा लगाती है। फिर पत्नी अपने पति के टकले पर ही रोटी बेलने लगती है। सबसे मजे की बात यह है कि पति भी मौज में रोटी बनवाता दिख रहा है। वह रोटी सेंक भी रहा है। वीडियो को @hvgoenka ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article