अजब प्रेम की गजब सनक! पति से इतनी मोहब्बत कि माथे पर ही बनवा लिया नाम का टैटू, VIDEO देख शॉक्ड हुए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 10, 2023, 05:44 PM IST

Viral Video: महिला ने अपने माथे पर पति के नाम का टैटू बनवाने का इरादा कर डाला। न सिर्फ इरादा बल्कि पत्नी टैटू के दुकान पर पहुंच गई और माथे पर पति के नाम का टैटू बनवाकर ही दम लिया। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन आपको कुछ न कुछ अजीबोगरीब देखने को मिल जाएगा। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो देखने को मिल रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो एक महिला से जुड़ा है। इस महिला पर प्यार की ऐसी सनक सवार है कि वह अपने साथ बहुत ही हैरान करने वाला काम कर बैठती है। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि लोग ऐसा भी कर सकते हैं।

tattoo

माथे पर पति के नाम का टैटू (इंस्टाग्राम)

महिला ने माथे पर बनवाया पति के नाम का टैटू

दरअसल, यह महिला अपने पति से बेपनाह मोहब्बत करती थी। इसके बाद महिला ने अपने माथे पर पति के नाम का टैटू बनवाने का इरादा कर डाला। न सिर्फ इरादा बल्कि पत्नी टैटू के दुकान पर पहुंच गई और माथे पर पति के नाम का टैटू बनवाकर ही दम लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने माथे पर अपने पति 'सतीश' के नाम का टैटू बनवा रही है। इस दौरान उसके एक्सप्रेशन से पता चल रहा है कि उसे काफी दर्द हो रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed