वायरल न्यूज़

अजब: 400 रुपये ने रातों-रात बदली किस्मत, बेघर शख्स बन गया 81 लाख का मालिक, अब करेगा ये बड़ा काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 10, 2023, 04:38 PM IST

Ajab Gajab News: एक बेघर शख्स ने ऐसे घोड़े पर पैसा लगाया, जिसके जीतने की उम्मीद न के बराबर थी। इस शख्स की किस्मत इतनी जबरदस्त थी कि वह घोड़ा रेस जीत गया और 400 रुपये के बदले शख्स को 81 लाख रुपये मिल गए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: किसी-किसी इंसान की किस्मत बहुत ही जोरदार होती है। कई बार लोग जिंदगीभर मेहनत करते रहते हैं और उन्हें इसका फल नहीं मिलता है। वहीं कुछ लोग थोड़ी सी मेहनत से ही किस्मत के दम पर अचानक वह मुकाम हासिल कर लेते हैं, जिसकी कल्पना वह खुद नहीं किए होते हैं। ऐसी ही किस्मत लेकर पैदा हुआ था ऑस्ट्रेलिया का एक बेघर इंसान। जहां लोग लाखों रुपये लगाकर बिजनेस शुरू करते हैं और इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलती, वहीं इस शख्स ने मात्र 400 रुपये से रातों-रात 81 लाख रुपये कमा लिए।

हॉर्स रेसिंग में लगाए 400 रुपये

डेली मेल की खबर के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के फ्लेमिंग्टन शहर में पिछले दिनों हॉर्स रेसिंग चल रहा था। इसमें लोग अलग-अलग घोड़े पर पैसा लगा रहे थे। इन लोगों में एक बेघर शख्स ने ऐसे घोड़े पर पैसा लगाया, जिसके जीतने की उम्मीद न के बराबर थी। यह शख्स न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन का रहने वाला था। शख्स के पास मात्र 400 रुपये थे और उसने अपने सारे पैसे इस कमजोर घोड़े पर लगा दिए। इस शख्स की किस्मत इतनी जोरदार थी कि वह कमजोर घोड़ा जीत गया।

रातों-रात जीत गया 81 लाख रुपये

इसके बाद शख्स अचानक ही रातों-रात 81 लाख रुपये जीत गया। सोचिए एक दिन पहले जिस शख्स के पास खाने के लिए पैसे नहीं थे, अब वह शख्स अपना खुद का घर खरीदने जा रहा है। रॉबर्ट नाम के इस शख्स के खाते में जब 81 लाख रुपये आए तो उसे खुद ही भरोसा नहीं हो रहा था। उसने न जाने कितनी बार अपना अकाउंट बैलेंस चेक किया। पहले तो उसे लगा कि उसके अकाउंट में कुछ गड़बड़ी है। हालांकि, बाद में पता चला कि यह सच है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article