Viral Video: गर्मी आते ही शख्स ने जैसे ही चलाया पंखा, छत से निकल आया दुनिया का सबसे खूंखार सांप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 15, 2024, 04:18 PM IST

Snake Video: शख्स ने जब पंखे साफ करने के हाथ लगाया तो वहां बने दरार से एक खूंखार सांप निकल आया। यह नजारा देखकर शख्स के पूरे परिवार की हालत खराब हो गई।

Snake Video: भारत में अब गर्मियों की शुरुआत हो गई है। इसके बाद लोगों ने अपने घरों में पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। कई महीने से बंद पड़े पंखों में धूल जम जाती है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। दरअसल, जब बंद पड़े-पड़े पंखे में धूल जम गई थी तो एक शख्स उस पंखे की सफाई करने में लगा था। ऐसे में अचानक जो सामने आया, उसने लोगों के रातों की नींद उड़ा दी।

snake

पंखे से निकला सांप (इंस्टाग्राम)

हैरान करने वाला वीडियो

शख्स ने जब पंखे साफ करने के हाथ लगाया तो वहां बने दरार से एक खूंखार सांप निकल आया। यह सांप तेजी से इधर-उधर भागने लगा। यह नजारा देखकर शख्स के पूरे परिवार की हालत खराब हो गई। इसके बाद उसने संपेरे को बुला लिया। इसके साथ ही पूरे घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आप देख सकते हैं कि सांप तेजी से इधर से उधर भाग रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed