वायरल न्यूज़

Animal Video: हिरण के बच्चे पर तेंदुए ने लुटाया प्यार, अचंभित हुई जनता, कह दी ये बात

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 15, 2024, 04:33 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक तेंदुआ हिरण के बच्चे को दुलारता नजर आ रहा है। यकीनन, यह नजारा आपका दिल छू लेगा।

Image

हिरण के बच्चे को दुलार करते तेंदुए का वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हिरण के बच्चे को दुलारता नजर आया तेंदुआ
  • बेहद ही खूबसूरत है ये वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Leopard Caressing Deer Baby Viral Video: शेर हो या चीता या तेंदुआ ही क्यों ना, ये हमेशा से ही एक मांसाहारी जानवर रहे हैं और ये छोटे जानवरों का शिकार करते हैं और अपना पेट भरते हैं। ऐसे में काफी कम ही देखने को मिलता है कि ये किसी जानवर को स्नेह करे। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आपको ये अद्भुत नजारा देखने को मिल सकता है। तभी वहां अचानक से एक भेड़िया आ जाता है, उसके बाद तेंदुआ हिरण के बच्चे की जान बचाने के लिए उसे लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका मन भी एकदम प्रसन्न हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक तेंदुए के पास में हिरण का बच्चा पहुंच जाता है। लेकिन तेंदुए उसे मारने के बजाय उससे दुलार करने लगता है, जिसे देखने के बाद आप भी तेंदुए की जमकर तारीफ करेंगे। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है और शायद यह बात तेंदुए को भी समझ आ गई होगी, इसीलिए वह हिरण के बच्चे को दुलार करता नजर आ रहा है।

हिरण के बच्चे को दुलार करते तेंदुए का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा नजारा काफी कम ही देखने को मिलता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बच्चों के लिए मन में स्नेह जाग ही जाता है। बता दें, इस वीडियो को 'animal_planet.br' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.76 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article