वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्मी आते ही शख्स ने जैसे ही चलाया पंखा, छत से निकल आया दुनिया का सबसे खूंखार सांप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 15, 2024, 04:18 PM IST

Snake Video: शख्स ने जब पंखे साफ करने के हाथ लगाया तो वहां बने दरार से एक खूंखार सांप निकल आया। यह नजारा देखकर शख्स के पूरे परिवार की हालत खराब हो गई।

Image

पंखे से निकला सांप (इंस्टाग्राम)

Snake Video: भारत में अब गर्मियों की शुरुआत हो गई है। इसके बाद लोगों ने अपने घरों में पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। कई महीने से बंद पड़े पंखों में धूल जम जाती है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। दरअसल, जब बंद पड़े-पड़े पंखे में धूल जम गई थी तो एक शख्स उस पंखे की सफाई करने में लगा था। ऐसे में अचानक जो सामने आया, उसने लोगों के रातों की नींद उड़ा दी।

हैरान करने वाला वीडियो

शख्स ने जब पंखे साफ करने के हाथ लगाया तो वहां बने दरार से एक खूंखार सांप निकल आया। यह सांप तेजी से इधर-उधर भागने लगा। यह नजारा देखकर शख्स के पूरे परिवार की हालत खराब हो गई। इसके बाद उसने संपेरे को बुला लिया। इसके साथ ही पूरे घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आप देख सकते हैं कि सांप तेजी से इधर से उधर भाग रहा है। देखें वीडियो-

बता दें कि शख्स जिस घर में रहता था, उसकी छत पर सीमेंट की शीट लगी हुई थी। यहां छोटे-मोटे जीवों के छिपने की जगह बनी हुई थी। इसी जगह पर यह खतरनाक जीव छिपा हुआ था। आप देख सकते हैं कि सांप फुंफकार मारते हुए बाहर निकल आता है। सबसे डरावनी बात यह है कि यह कोई नॉर्मल सांप नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे खतरनाक सांप किंग कोबरा था। आप देख सकते हैं कि कभी वह लोहे की रॉड में छिपने की कोशिश करता है। वहीं वह पंखे में लगे डिब्बी में भी छिपना चाहता है। वीडियो को नीरज प्रजापत नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article