वायरल न्यूज़

Video: उड़ते हुए हेलीकॉप्टर में अचानक खत्म हो जाए फ्यूल तो क्या होगा, देखें हैरान करने वाला नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 2, 2024, 06:54 PM IST

Helicopter Video: क्या हवा में उड़ते समय प्लेन या हेलीकॉप्टर में तेल भरा जा सकता है। एक हेलीकॉप्टर में उड़ते समय अचानक फ्यूल खत्म हो जाता है। इसके बाद हवा में ही उसमें फ्यूल भरने का इंतजाम किया जाता है।

Image

हवा में भरा गया तेल (ट्विटर)

Helicopter Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। अगर आपके बाइक या कार में ईंधन खत्म होता है तो क्या होता है? आप पेट्रोल पंप पर जाकर उसमें तेल भरवा लेते होंगे। सोचिए अगर उड़ते समय हेलीकॉप्टर या प्लेन में से ईंधन खत्म हो जाए तो क्या होगा? क्या हवा में उड़ते समय प्लेन या हेलीकॉप्टर में तेल भरा जा सकता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें यही देखने को मिल रहा है।

उड़ते हेलीकॉप्टर में भरा गया तेल

वीडियो में जो नजारा सामने आया है, ऐसा आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलीकॉप्टर में उड़ते समय अचानक फ्यूल खत्म हो जाता है। इसके बाद हवा में ही उसमें फ्यूल भरने का इंतजाम किया जाता है। आप देख सकते हैं कि एक अन्य प्लेन वहां लाया जाता है। इसके बाद उसमें से एक बड़ा पाइप निकालकर हेलीकॉप्टर में फ्यूल भरा जाता है। यह नजारा बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है। आप इस वीडियो को देख आश्चर्य चकित रह जाएंगे। देखें वीडियो-

उड़ते विमान में ईंधन भरने का वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। आप शायद यह सोच रहे होंगे कि क्या उड़ते विमान में ईंधन भरना संभव है। इसका जवाब आपको वीडियो दे रहा होगा। देख सकते हैं कि हेलिकॉप्टर से निकले पाइप को प्लेन से निकले पाइप में जोड़ा जाता है। इसके बाद हेलिकॉप्टर में फ्यूल भरा जाता है। वीडियो को @ScienceGuys_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'बीच हवा में हेलिकॉप्टर में ईंधन भरते हुए।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article