वायरल न्यूज़

Viral Video: शेर की हार्ट बीट चेक करने के लिए जीभ पर बांध दी स्‍मार्टवॉच, नतीजा देख चौंक जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शेर की हार्टबीट चेक करने के लिए उसकी जीभ पर स्‍मार्टवॉच बांधी गई है। इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले मिले हैं। इन पर यूजर्स के कमेंट्स भी आए हैं।

Image

शेर की जीभ पर बंधी स्‍मार्टवॉच।

Viral Video: साइंस, टेक और गैजेट्स के इस उन्‍नत दौर में स्‍मार्टवाच भी एक उपयोगी उपकरण साबित होते हुए दिख रहा है। हाल ही में एक पशुचिकित्सक ने शेर की हार्ट बीट चेक करने के लिए उसकी जीभ पर एप्पल की स्‍मार्टवॉच बांध दी, जिसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को टाइटल दिया गया है- 'संरक्षण से टेक्‍नोलॉजी का मिलन।' डॉ. क्लो ब्यूटिंग ने एक शेर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें जीभ पर एप्पल वॉच बंधने के बाद उसकी गुर्राहट सुनाई दे रही है।

इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर jungle_doctor नामक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है कि, 'मुझे नहीं पता कि क्या ज़्यादा प्रभावशाली है... गुर्राहट या यह खोज कि एप्पल वॉच शेर की हृदय गति को माप सकती है, अगर आप इसे जीभ पर बांधते हैं (भले ही यह डिवाइस के लिए कम पारंपरिक ऑफ-लेबल उपयोगों में से एक हो)। ये सच में प्रौद्योगिकी के संरक्षण से मिलन की कहानी है।' अगली पंक्तियों में, उन्होंने कहा, उन्हें यह खोज विशेष रूप से उपयोगी लग रही है। शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 5.1 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। शेयर किए जाने के बाद कई लाइक और कमेंट भी आए हैं।

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा कि, 'मेरे लिए यह देखना प्रभावशाली होगा कि एक आम आदमी जंगल में एक शेर के दिल की धड़कन जांचने के लिए उसके गले में एप्पल वॉच बांध दे। हाहाहा।' दूसरे ने लिखा कि, 'खैर, यह निगरानी करने का एक तरीका है। मुझे वास्तव में लगा कि मैं एक कुत्ते का चेकअप देख रहा हूं, लेकिन मुझे निश्चित रूप से यह पता चला कि मेरे जानने वाले किसी भी कुत्ते की तुलना में यह गुर्राहट काफी तेज थी।' एक अन्‍य यूजर ने कहा कि, 'ये प्रौद्योगिकियां अविश्वसनीय लगती हैं।' वहीं एक यूजर ने पूछा कि, 'क्या हृदय गति इतनी कम होनी चाहिए?' तब डॉक्टर ने जवाब दिया, 'शेरों में सामान्य गति 40-70 के बीच हो सकती है, इसलिए यह असामान्य नहीं है। स्थिर करने वाली दवाएं ब्रैडीकार्डिया का कारण भी बन सकती हैं, इसलिए कम संख्या में संख्याएं देखना अपेक्षित है।'

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट में बताया गया है कि, डॉ. क्लो ब्यूटिंग लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में एक पशु चिकित्सक और संरक्षणवादी हैं। वह दुनिया के सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय संरक्षण संगठन फ़ौना एंड फ्लोरा की सलाहकार हैं। पशु चिकित्सक के रूप में अपने अनुभव के आधार पर, उन्होंने 'द जंगल डॉक्टर' नामक एक पुस्तक भी प्रकाशित की है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article