Viral Video: पानीपुरी का जलवा ! अमेरिका की सड़कों पर पानीपुरी का लुत्फ उठाते हुए लोगों का वीडियो वायरल

Viral Video: इस छोटी क्लिप में मिनियापोलिस के लोग भारतीय रेस्तरां करी कॉर्नर के बाहर पानीपुरी का स्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इस स्नैक के स्‍वाद को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थीं। हालांकि कई लोग इसका स्‍वाद पहले भी कई बार ले चुके थे।

Viral Video: पानीपुरी भारत में लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है। इसे बनाने से लेकर खाने वालों तक हर किसी के मुंह में इसे देखते ही पानी आने लगता है। इस डिश का खट्टा-मीठा पानी लोगों को खूब पसंद आता है। गोलगप्‍पे से जुड़े लोगों के कई अनुभव ऐसे होते हैं जिन्‍हें लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में एक वीडियो संयुक्त राज्य अमेरिका से सामने आया जिसमें स्थानीय लोगों ने इसे खाकर स्‍वाद का लुत्‍फ उठाया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पानीपुरी का लुत्‍फ उठाते लोग।

इस छोटी क्लिप में मिनियापोलिस के लोग भारतीय रेस्तरां करी कॉर्नर के बाहर पानीपुरी का स्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इस स्नैक के स्‍वाद को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थीं। हालांकि कई लोग इसका स्‍वाद पहले भी कई बार ले चुके थे। रेस्तरां ने पोस्ट के कैप्शन में कहा, 'हम सबसे लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड को मिनियापोलिस की सड़कों पर ले गए।' इंस्टाग्राम रील को एक महीने पहले शेयर किया गया था और इसे प्लेटफ़ॉर्म पर 3.9 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया और 90,000 से ज़्यादा लाइक मिले।

End of Feed