वायरल न्यूज़

Viral Video: दो घंटे के अंदर बहू मांगने लगा शख्स, सुनकर मां का भी दिमाग चकरा गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 9, 2024, 01:18 PM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि अचानक शख्स को शादी की जिद चढ़ गई। वो किसी भी हाल में रात में ही शादी करना चाहता है। मां-बाप उसे शांत कराते हैं, मगर बेटा नहीं मानता है।

Image

अचानक बहू मांगने लगा घर का छोटा बेटा। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया में गृह क्लेश से जुड़ा एक वीडियो वायरल है। इसमें परिवार में ऐसी बात पर झगड़ा हो गया, जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है। इसमें देखेंगे कि कैसे घर का छोटा बेटा अचानक बहू की मांग करने लगा। वो किसी भी हाल में बस कुछ घंटों में अपने लिए शादी कराना चाहता है। इसके लिए वो बकायदा जादू-टोना तक करता हुआ नजर आता है। इतना ही नहीं शख्स झगड़े में ऐसी बातें कहता है कि सुनकर माता-पिता भी चौंक गए। उन्हें यकीन नहीं होता कि बेटा शादी के लिए किस हद तक पहुंच सकता है। हालांकि बहस-मारपीट से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार भी है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

रात में बहू मांगने लगा शख्स

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि घर के कमरे में परिवार के सदस्य बैठे हैं। इसमें लड़का बैठा है। उसके माता-पिता भी सामने बैठे हैं। करीब में भैया और भाभी भी बैठे हुए नजर आते हैं। आगे देखेंगे कि परिवार के सभी सदस्य उसे शांत कराने की कोशिश में जुटे हैं। मगर शख्स किसी भी हाल में तुरंत शादी की जिद पर अड़ा है। वो दिन निकलने का भी इंतजार नहीं करता। उसे दो घंटे के भीतर बस बहू चाहिए। मां समझाने की कोशिश करती है कि एकदम से शादी नहीं हो सकती है। दो-चार लोगों को बताना भी होता है। मगर लड़का मानने को तैयार नहीं होता।

देखिए वीडियो

वो हर हाल में दो घंटों के भीतर शादी की बात करता है। इसपर मां उसे खूब मारती हैं, मगर वो नहीं मानता है। पिता भी डांटते हैं, मगर बेटे पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वो तुरंत शादी की बात पर अड़ा रहा। फ्रेम में फिर आखिर में जो कुछ दिखा बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि गृह क्लेश से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर mr_devil_202 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। हालांकि यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। टाइम्स नाउ इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article