वायरल न्यूज़

Video: पाकिस्तान में यूनिवर्सिटी के छात्रों ने करवाई दो सीनियर्स की शादी, सच्चाई जानकर सोच में पड़ जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 19, 2023, 10:12 AM IST

Pakistan Viral Video: पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस के छात्रों ने एक शादी समारोह का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने मिलकर दो सीनियर्स की शादी करवा दी। बाद में सच्चाई सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

पाकिस्तान का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान से सामने आया वीडियो
  • यूनिवर्सिटी में हुई दो सीनियर्स की शादी
  • सच्चाई सामने आई तो भड़के यूजर्स

Pakistan Viral Video: पाकिस्तान (Pakistan) की यूनिवर्सिटी से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, यहां की एक यूनिवर्सिटी में एक अनोखे प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम ने दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पाकिस्तान में एक यूनिवर्सिटी कैंपस में दो सीनियर्स की शादी करवाई गई। इस समारोह को छात्रों ने आयोजित किया। धूमधाम और भव्यता से हुई इस 'शादी' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

असली शादी नहीं बल्कि फेक शादी

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शादी में छात्रों ने ही संगीत का प्रोग्राम रखा और जमकर डांस-गाना हुआ। लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस (Lahore University of Management Science) में यह शादी हुई। बताया जा रहा है कि शादी में हो रहे खर्चे को बचाने के तात्पर्य से छात्रों ने कैंपस में शादी करने के बारे में सोचा। इसके बाद ढेर सारे छात्र-छात्राओं के बीच यूनिवर्सिटी के ही दो सीनियर्स ने शादी की। हालांकि यह फेक शादी थी। यह शादी एक वार्षिक समारोह में आयोजित की गई। देखें वीडियो-

लाहौर की यूनिवर्सिटी में हुई इस शादी का वीडियो लॉर्ड आर्यन नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बकायदा लड़की दुल्हन बनकर आती है और लड़का दूल्हे के ड्रेस में तैयार होकर अपनी दुल्हन का स्वागत करता है। इस दौरान पॉपुलर बॉलीवुड गाने बजते हैं, जिस पर शादी में मौजूद छात्र-छात्राएं जमकर नाचते हैं। हालांकि ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा है, उससे पता चल रहा है कि यह शादी नकली थी। यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'लम्स की सालाना नकली शादी, जहां दो सीनियर्स को शादी के लिए चुना जाता है, बहुत मजेदार लगता है।' इसके बाद कुछ यूजर्स भड़क गए हैं। कुछ का कहना है कि शादी कोई गुड्डों-गुडियों का खेल नहीं है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article