वायरल न्यूज़

Video: पाकिस्तानी शख्स ने जुगाड़ से बनाई ऐसी बाइक, पूरे देश का उड़ने लगा मजाक, हंसते-हंसते फूल जाएगा पेट

Viral Video: आप देख सकते हैं कि पाकिस्तान के एक शख्स ने जुगाड़ से लंबी बाइक बना डाली है। वीडियो में आप बाइक का मॉडिफाई मॉडल देख सकते हैं। इस मॉडल की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।

Image

पाकिस्तान की फनी बाइक (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। दुनियाभर के लोग मानते हैं कि भारतीयों के जुगाड़ का कोई सानी नहीं है और जुगाड़ से भारत के लोग असंभव काम भी संभव बना देते हैं। जुगाड़ से भारत के लोग महंगे से महंगा काम बड़े ही सस्ते में निपटा देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी शख्स ने जुगाड़ से एक ऐसी बाइक बना दी, जिसके बाद न सिर्फ उस शख्स की बल्कि पूरे देश का मजाक उड़ रहा है।

पाकिस्तान की बेहद फनी जुगाड़ बाइक

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तान के एक शख्स ने जुगाड़ से एक बेहद ही लंबी बाइक बना डाली है। वीडियो में आप बाइक का मॉडिफाई मॉडल देख सकते हैं। इस मॉडल की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। इंस्टाग्राम पर जैन की चौले नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रही बाइक को पाकिस्तान के होने का दावा किया जा रहा है। आपको वीडियो में सीडी 70 नाम की बाइक दिखेगी, जिसे मॉडिफाई करके उसकी सीट लंबी कर दी गई है। देखें वीडियो-

मॉडिफाई करने के बाद बाइक पर तीन नहीं बल्कि 5 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। इस मॉडिफाई बाइक का वीडियो सामने आने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की इस मॉडिफाई बाइक को देखकर हंसी छूट रही है। इसके साथ ही लोग पाकिस्तान की टेक्नोलॉजी का भी मजाक बना रहे हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने मजे में कमेंट किया, 'पाकिस्तान की हायाबुसा बाइक।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article