Shocking Video: चाचा ने सिर को एक्वैरियम जैसा बनाकर भरा पानी, फिर उसमें पाल ली जिंदा मछलियां

Viral Video: इस वीडियो के सामने आने के बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि फेमस होने के लिए आजकल लोग कुछ भी कर रहे हैं, तो कोई उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहा है। हालांकि, कुछ लोग इस हरकत को खतरनाक बता रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले वीडियो की कमी नहीं है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अंकल ने अपने सिर को छोटे एक्वैरियम जैसा बनाए नजर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस एक्वैरियम में उन्होंने पानी भरकर जिंदा मछलियां भी पाल ली हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। आप देख पाएंगे कि उनके सिर के ऊपर एक पारदर्शी गोल ढांचा लगा है। इसमें उन्होंने पानी भरकर अंदर छोटी-छोटी जिंदा मछलियां डाल ली हैं।

Viral Video (55)

चाचा ने सिर को बनाया एक्वैरियम (इंस्टाग्राम)

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक्वैरियम में मछलियां तैरती दिख रही हैं। वीडियो को लोग हैरानी देख रहे हैं और इसे अनोखी कला बता रहे हैं। हालांकि, कुछ इसे पागलपन भी कह रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि आजकल व्यूज और लाइक्स के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कितने अजीबोगरीब और जोखिम भरे काम करने से पीछे नहीं रहते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed