वायरल न्यूज़

Video: दो लड़कियों पर नागिन डांस का सवार हुआ ऐसा भूत, रात के अंधेरे में बीच हाईवे पर लोट-लोटकर नाचीं

Naagin Dance On Highway: वीडियो में दो लड़कियां रात के अंधेरे में बीच हाईवे पर कुछ ऐसा करती दिख रही हैं, जिसकी आपको भी उम्मीद नहीं रही होगी। लाइक और फॉलोअर्स की इस दौड़ में लोगों की समझदारी न जाने कहां पीछे छूट गई है। इस वीडियो में भी आपको ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दो लड़कियां रात के अंधेरे में बीच हाईवे पर पहुंच जाती हैं।

Image

नागिन डांस (एक्स)

Naagin Dance On Highway: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कई बार तो वह अपनी जान भी जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसने यूजर्स की रातों की नींद उड़ा दी है। दरअसल, यह वीडियो भी रात के अंधेरे का ही है।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

इस वीडियो में दो लड़कियां रात के अंधेरे में बीच हाईवे पर कुछ ऐसा करती दिख रही हैं, जिसकी आपको भी उम्मीद नहीं रही होगी। लाइक और फॉलोअर्स की इस दौड़ में लोगों की समझदारी न जाने कहां पीछे छूट गई है। इस वीडियो में भी आपको ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दो लड़कियां रात के अंधेरे में बीच हाईवे पर पहुंच जाती हैं। इसके बाद हाईवे पर ही लोट-लोटकर नागिन डांस करने लगती हैं। आपने शायद ही कभी सोचा होगा कि नेशनल हाईवे कभी नागिन डांस का फ्लोर बन जाएगा। देखें वीडियो-

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दो लड़कियों का यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। आप देख पाएंगे कि नेशनल हाईवे पर दो युवतियां ‘नागिन डांस’ की रील शूट कर रही हैं। आप देख पाएंगे कि रात के समय में सड़क पर ट्रैफिक भी पूरी तरह से थमा नहीं है। हालांकि, दोनों युवतियां ने नेशनल हाईवे को अपना पर्सनल डांस फ्लोर समझ लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती सड़क पर लेट-लेटकर नागिन स्टाइल में लहरा रही है। वहीं दूसरी लड़की उसके सामने खड़ी होकर सपेरे के अंदाज में रुमाल का बीन बजाती दिख रही है। इस दौरान युवतियों के चेहरे पर जरा सा भी गाड़ियों का डर नहीं दिख रहा है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @NCIBHQ नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article