वायरल न्यूज़

Animal Video: दो तेंदुओं के बीच देखने को मिली ऐसी खतरनाक लड़ाई, यूजर्स बोले - चोर पुलिस वाली पकड़म-पकड़ाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 6, 2024, 04:17 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो तेंदुआ बड़ी ही खतरनाक तरीके से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देखकर आपको भी चोर-पुलिस वाली पकड़म-पकड़ाई याद आ जाएगी।

Image

दो तेंदुआ के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल (Photo Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो तेंदुआ के बीच खतरनाक लड़ाई
  • दिखी चोर पुलिस वाली पकड़म-पकड़ाई
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Two Leopards Fight Video: जानवरों की लड़ाई के कई सारे वीडियो सामने आते रहे हैं। ऐसे में इनकी लड़ाई देखने के बाद इंसान भी दंग रह जाता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हालत खराब हो जाएगी। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में दो तेंदुआ आपस में लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। इनकी लड़ाई देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दोनों तेंदुए बिल्कुल ऐसे लड़ाई कर रहे हैं, जैसे दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन हो। दोनों की लड़ाई बेहद ही खतरनाक तरीके से दिख रही है, जिसे देखकर लोगों का कहना है कि ये दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे चोर पुलिस की पकड़म-पकड़ाई चल रही हो। पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से लड़ते हुए दोनों एकदम नीचे गिरते हैं लेकिन फिर भी दोनों की लड़ाई बंद नहीं होती है और दोनों एक-दूसरे के जान के पीछे लगे हैं।

दो तेंदुआ के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बाप रे इतनी खतरनाक लड़ाई पहली बार देखी है। इस वीडियो पर अब तक 1.58 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@ScienceGuys_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए ये वीडियो आपको कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article