Viral Video: आपने किसी शॉपिंग मॉल या मेले में तुर्किश आइसक्रीम का स्टॉल जरूर देखा होगा। आपने यह भी देखा होगा कि तुर्किश आइसक्रीम वाले तरह-तरह की कलाबाजियां दिखाकर लोगों को आकर्षित करते हैं। वह अपने पैतरों से अपने कस्टमर को भी हैरान कर देते हैं। कई बार कुछ कस्टमर उनकी कलाबाजियां पकड़ नहीं पाते हैं और उनसे आइसक्रीम ले नहीं पाते हैं। हालांकि, कुछ कस्टमर उनसे भी ज्यादा होशियार होते हैं। वह तुर्किश आइसक्रीम वालोंं को भी चकमा देखकर उनसे आइसक्रीम छीन लेते हैं।
तुर्किश आइसक्रीम वाले का वीडियो
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय महिला तुर्किश आइसक्रीम वाले को ऐसी पटखनी देती है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों को मौज आ जाती है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर आपने पहले भी Turkish Icecream वालों के कई सारे वीडियो देखे होंगे। आपने देखा होगा कि वह अपनी कलाबाजियों से कैसे कस्टमर की परीक्षा लेते हैं, लेकिन यह वीडियो थोड़ा हटके हैं। देखें वीडियो-
इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि तुर्किश आइसक्रीम वाला भारतीय महिला की रफ्तार के आगे हार मान लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि Turkish Icecream के काउंटर के पास भीड़ इकट्ठा है। ज्यादातर वहां महिलाएं ही नजर आ रही हैं। इस दौरान एक भारतीय महिला आइसक्रीम लेने के लिए खड़ी दिख रही है। इसी बीच तुर्किश आइसक्रीम वाला कोन तैयार करके महिला के सामने पेश करता है। तभी आंटी झटके से कोन पर झपट्टा मारती हैं। आप देख सकते हैं कि तुर्किश आइसक्रीम वाला कुछ कर नहीं पाता। यह मजेदार वीडियो ghantapin नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
