वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन के इंजन को लाद ट्रक ड्राइवर ने मचाया गर्दा, चलाई ऐसी गाड़ी, देख दंग रह जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 1, 2023, 09:12 AM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में एक ट्रक पर ट्रेन का इंजन का लदा हुआ आपको दिखाई देगा। इतना ही नहीं, इतना भारी वजन लादने के बाद भी ट्रक ड्राइवर ओवरस्पीडिंग करता हुआ नजर आ रहा है, जिसके स्वैग को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

ओवरस्पीडिंग करते हुए ट्रक का वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन के इंजन को लाद ट्रक ड्राइवर ने दिखाया स्वैग
  • भारी वजन के साथ की ओवरस्पीडिंग
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Truck Caught Overspeeding Viral Video: आपने रात के समय ट्रक ड्राइवर्स को काफी तेजी से गाड़ी चलाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी भारी सामान को लादने के बाद गाड़ी तेज चलाते हुए देखा, जाहिर है कि नहीं। लेकिन रील्स की दुनिया में से आपके लिए हम एक ऐसा वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप होश उड़ जाएंगे। ओवरस्पीडिंग का ये मंजर देख आप भी दंग रह जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक ट्रक पर ट्रेन का इंजन लादकर ले जाया जा रहा है। इस दौरान ट्रक ड्राइवर हाईवे पर ओवरस्पीडिंग करता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे कि आखिर इतनी तेज कैसै। लेकिन ट्रक ड्राइवर ने भी अपना स्वैग दिखाते हुए इतनी तेज गाड़ी चलाई कि अब उसका वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है। हालांकि, स्पीड इतनी ज्यादा तेज थी कि वीडियो बनाने वाले शख्स के भी होश उड़ जाए।

ट्रक ड्राइवर के ओवरस्पीडिंग का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी अतरंगी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि इसको बोला था कि मेरे घर के सामने खड़ा कर देना लेकिन ये पूरे इंडिया में घूमे जा रहा है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि लगता है कि बाबू ने वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में मंगाया है। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो को 'imsanjaychawla' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article