वायरल न्यूज़

खाने की टेबल पर भी फोन में बिजी हो गया परिवार, महिला ने तभी सिखा दिया सबक

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 25, 2024, 01:43 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि महिला खाना लेकर पहुंची तो देखा पति और बच्चे मोबाइल में बिजी हैं। इसपर उसने ऐसा सबक सिखाया कि बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

खाने की टेबल पर पति और बच्चों ने चलाया मोबाइल तो महिला ने सिखा दिया सबक। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • मोबाइल चलाने में बिजी था परिवार
  • महिला ने सिखाया ऐसा तगड़ा सबक
  • पति तो भूल भी नहीं पाएगा

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कभी-कभी हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो एक महिला से जुड़ा है। इसमें महिला का पति और दोनों बच्चे खूब मोबाइल यूज करते हैं। इतना की खाने की टेबल पर सभी का ध्यान सिर्फ मोबाइल में रहता है। मगर महिला ने सभी को सबक सिखाने का ऐसा तरीका अपनाया कि खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे।

महिला ने सिखाया तगड़ा सबक

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दोनों बच्चे और पति कुर्सी पर बैठे हैं। मगर सभी का ध्यान खाने की बजाय अपने मोबाइल में हैं। देखकर चौंक जाएंगे कि महिला ने खाना टेबल पर रख दिया, मगर किसी को पता तक नहीं चला। सभी मोबाइल में इतने खोए रहते हैं कि खाने की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं गया। मगर फ्रेम में फिर जो दिखा शायद ही किसी को इसका अंदाजा होगा। दरअसल महिला ने आराम से खुद खाना खाया और चुपचाप वहां से उठकर चली गई। मजेदार है कि महिला ने बचा हुआ खाना भी वापस उठा लिया। अब महिला के पति की इसपर नजर पड़ती है, मगर वो टेबल से सारा खाना उठकर ले जाती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए

पति और बच्चों को सबक सिखाते हुए महिला का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर nouveautycoon नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article