वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सिर्फ जीनियस ही कोशिश करें, 4 के बीच छिपे A को खोजना नहीं है आसान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 13, 2023, 10:35 AM IST

Optical Illusion: बहुत सामान्य सी नजर आ रही इस तस्वीर में 4 के बीच A छिपा हुआ है। आपको उसकी खास लेटर को खोज निकालना है।

Image

सामान्य सी नजर आ रही ये तस्वीर अपने आप में है बहुत खास। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 के बीच छिपा है A
  • खोजने के लिए मिलेंगे दस सेकंड
  • हल कर लिया तो मानेंगे जीनियस

Optical Illusion: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरें हर रोज शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें बहुत मजेदार होती हैं। मगर कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो दिमाग के घोड़े खोल देती हैं, मगर फिर भी उन्हें हल नहीं किया जा सका। मगर कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो दिखने में बहुत कठित नजर आती हैं, मगर दिमाग का इस्तेमाल कर उन्हें आसानी से हल कर लिया जाता है। अभी दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ठीक वैसी ही तस्वीर सामने आई है। सामने आई तस्वीर बहुत सारे नंबरों से जुड़ी है। इसमें हर जगह सिर्फ चार लिखा हुआ नजर आता है। मगर बहुत ध्यान से देखेंगे कि तो इसमें एक खास रहस्य भी छिपा है।

4 के बीच छिपा है A

दरअसल तस्वीर में एक जगह A लेटर छिपा है, मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। सिर्फ जीनियस ही पलक झपकने से पहले उसे खास लेटर को खोज सकते हैं। हालांकि सबसे अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है। अगर आप भी दिमागी कसरत के साथ अपनी आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो तस्वीर बिल्कुल सटीक है। आपको बताना है कि तस्वीर में आखिर वो लेटर कहां छिपा है। हालांकि आप उस खास लेटर A को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपे उस लेटर को खोजने के लिए सिर्फ दस सकेंड का समय मिलेगा।

नहीं खोज पाए?

अगर दिए गए समय में आपने उस खास लेटर को खोज लिया तो आपको तेज दिमाग वाला माना जाएगा। अगर दिए गए समय में या अभी तक छिपे हुए ए को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। हम आपको बताएंगे कि आखिर वो खास लेटर कहां छिपा है। दरअसल वो खास लेटर ऊपर से दूसरी लाइन में दाईं तरफ से दूसरा है।

यहां देखिए रिजल्ट

optical Illusion Photo

देखिए आखिर कहां छिपा है वो खास लेटर।

दरअसल तस्वीर में छिपे हुए खास लेटर को खोजने में किसी को भी परेशान हो सकती है। क्योंकि 4 और A के बीच ज्यादा फर्क नजर नहीं आता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article